अगर किसी को नगर निगम से संबंधित कोई शिकायत देनी है तो शिकायत केंद्र के नंबरों पर भरोसा न करें। नगर निगम के तीन शिकायत नंबरों पर बार-बार कॉल करने पर भी कोई फोन नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
असल में यहां कोई शिकायत सुनने वाला ही नहीं है। पिछले दो महीनों से शिकायत केंद्र बंद पड़ा है। यहां किसी स्टाफ की ड्यूटी ही नहीं लगाई गई।
नगर निगम में स्टाफ की कमी से ऐसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। सभी विभागों में स्टाफ शॉर्टेज है। शिकायत केंद्र में पहले जिस कर्मचारी को बिठाया गया था, उसे अब किसी और विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है।