फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू करे प्रशासन, चंडीगढ़ ग्रामीण विकास मंच ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ग्रामीण विकास मंच के प्रधान और नॉमिनेटेड काउंसलर सतिंदर पाल सिंह सिद्धू ने प्रशासन द्वारा शहर में लैंड पूलिंग पॉलिसी न बनाए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर गांवों को उजाड़कर बसाया गया था और चंडीगढ़ के मूल निवासी लंबे समय से लैंड पूलिंग पॉलिसी सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग करते आ रहे है लेकिन प्रशासन लगातार गांवों के लोगों की मांगों को नजरअंदाज करता रहा है।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि अब तक यूटी प्रशासन द्वारा शहर में लैंड पूलिंग पॉलिसी लाने के आश्वासन दिए जाते रहे लेकिन मुख्य सचिव द्वारा लैंड पूलिंग पॉलिसी से पीछे हटना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार चंडीगढ़ और गांवों के लोगों के साथ अन्याय कर रहा है। एक तरफ लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू नहीं की जा रही है और दूसरी तरफ गांवों को कॉलोनियों के साथ जोड़कर उनका स्वरूप ही बदल दिया गया है। उन्होंने मांग की कि चंडीगढ़ में लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू की जाए और गांवों को कॉलोनियों की बजाय गांवों के साथ ही जोड़ा जाए। इसके अलावा गांवों की जमीनों के कलेक्टर रेट शहरों के बराबर बढ़ाए जाएं और गांवों के लोगों की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूटी प्रशासन चंडीगढ़ के मूल निवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं करता तो आने वाले दिनों में चंडीगढ़ ग्रामीण विकास मंच के नेतृत्व में गांवों के लोग आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें