एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मामले की जांच के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए स्टाफ की कमी दूर कर अलग सेल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए एएसआई और कांस्टेबलों की भर्ती की जा रही है। कुल 758 पद भरे जाएंगे, जिनमें 596 कांस्टेबलों की और 39 एएसआई और 123 अन्य पदों पर भर्तियां होनी हैं।