फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 की तैयारी जारी: पंजाब में भाजपा करेगी संगठन विस्तार, कई नए चेहरों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

Mon, 29 Aug 2022 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार संगठन विस्तार में कांग्रेस से आए बड़े नेताओं को समायोजित किया जाएगा। इनमें पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को केंद्रीय नेतृत्व बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। इसके अलावा चार पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा को भी संगठन में अलग अलग जिम्मेदारी दी जाएगी।
Register For Event
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी संगठन विस्तार करने जा रही है। संगठन में कई बड़े और नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व भाजपा की राज्य कोर कमेटी, जिला समितियों सहित विभिन्न मोर्चों में भी फेरबदल करेगा। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का भी तीन साल का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा नेतृत्व में बदलाव होना तय है। पार्टी में यह बदलाव मध्य सितंबर तक किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस बदलाव की बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि इससे पहले पार्टी लगभग तीन दशकों से सिर्फ तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। अब उसका ध्यान 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। 

वह राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। दूसरी वजह यह भी है कि विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश संगठन से केंद्रीय नेतृत्व काफी निराश भी है। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद राज्य के नेतृत्व में बदलाव की चर्चा हो रही क्योंकि उसे भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में भाजपा ने 73 सीटों पर चुनाव लड़ा और सिर्फ 6.6 फीसदी वोट हासिल कर सकी। सबसे खराब बात यह रही कि 73 में से 54 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


जाखड़ को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार संगठन विस्तार में कांग्रेस से आए बड़े नेताओं को समायोजित किया जाएगा। इनमें पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को केंद्रीय नेतृत्व बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। इसके अलावा चार पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा को भी संगठन में अलग अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। राणा गुरमीत सोढी और फतेह जंग बाजवा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। वे दूसरे अन्य कांग्रेसी नेताओं की अपेक्षा पहले से ही पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय हैं।

बदल सकता है पार्टी अध्यक्ष
प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का तीन साल का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। शर्मा 2020 में इस पद के लिए चुने गए थे। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एक नए चेहरे पर केंद्रीय नेतृत्व विचार कर सकता है।

पंजाब में भाजपा तेजी से अपना जनाधार बढ़ा रही है। हाल ही में हुए चुनाव में पार्टी ने अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है। 2024 में पूरी ताकत से पार्टी सूबे की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है। पार्टी में कई बड़े चेहरे जो कांग्रेस को छोड़कर आए हैं, उन्हें भी अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। - जीवन गुप्ता, महासचिव, पंजाब भाजपा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें