चंडीगढ़। धनास की कच्ची कॉलोनी में एक ऑटो चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार शराब पीने को लेकर ऑटो चालक मनोज मनोज (40) का विवाद हुआ था।
परिजनों के मुताबिक मनोज शराब का आदी था और घटना के दिन लगातार शराब पी रहा था। रात करीब 2.30 बजे उसने टीन शेड के नीचे लगे लोहे के पाइप से चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार ने उसे सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज की पत्नी रूबी ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।