सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन के साइकोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर कामिनी वनीत कौर सेठी ने पंजाब सिविल सर्विसेज में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
उन्होंने जनरल कैटेगरी में 59वां रैंक हासिल किया है। वीरवार को कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बेदी ने कामिनी की सफलता पर उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया। डॉ. बेदी ने कहा कि सिविल सर्विसेज में उनके कॉलेज की छात्राओं के चयन का क्रम लगातार जारी है।