बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों के बाद अंजना सुखानी को पंजाबी फिल्में भा गई हैं। अभिनेत्री अंजना ‘यंग मलंग’ के बाद अब ‘फाइट बैक’ में लीड रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
अंजना ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक मुलाकात के दौरान बताया कि उन्हें एक्टिंग करते हुए कई भाषाएं सीखने को मिली। पंजाबी सीखने में उनको कोई समस्या नहीं हुई। तेलुगू उन्होंने डायलॉग रट-रटकर सीख ली।