चंडीगढ़। सेक्टर-18 मार्केट के सामने सड़क पर शुक्रवार को चलती एक्टिवा में अचानक आग लग गई। कुछ ही पल में आग ने पूरी स्कूटी को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक एक्टिवा पूरी तरह जल चुकी थी।
दमकल विभाग के अनुसार चलती एक्टिवा से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में आग भड़क गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।