कुराली। बडाली रोड पर चीनी डोर की चपेट में आने से एक नौजवान की मौत हो गई। स्थानीय सिटी पुलिस कार्रवाई कर रही है। गांव बडाली का नौजवान जतिंदर सिंह (35) अपनी मोटरसाइकिल पर कुराली से गांव की ओर से जा रहा था। फ्लाईओवर के पास गन्ने के खेत में फंसी चीनी डोर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी गर्दन में फंस गई। चीनी डोर के कारण जतिंदर की गर्दन का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा बुरी से कट जाने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। उसको तुरंत शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे मोहाली के फेज 6 अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही जतिंदर ने दम तोड़ दिया।
घरों से चीनी डोर बेच रहे लोग
शहर में पिछले कई सालों से चीनी डोर का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। यहां तक की यह डोर अब दुकानदारों के अलावा कुछ लोगों ने अपने घर में रखकर इसको बेचना शुरू कर दिया है पुलिस का ज्यादातर ध्यान पतंग वाली दुकान पर रहता है परंतु वहीं कुछ लोग लुधियाना रोपड़ व अन्य शहरों से यह डोर लाकर अधिक दामों पर बेचते हैं पुलिस इन लोगों पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।