प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में लगी पशु प्रदर्शनी में एक ऊंट आया है। जिसका रोजाना का खर्च करीब एक हजार रुपये है। ऊंट रोज एक किलोग्राम देसी घी पीता है। यदि उसकी कमाई सुने तो आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
वह प्रत्येक शादी में 51 हजार कमाता है। अक्सर उसके पास बुकिंग के आर्डर रहते हैं। ऊंट के मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि वह बठिंडा के रहने वाले हैं।
शुरू से ही उन्हें ऊंट पालने का शौक था। इस कारण उन्होंने ऊंट पाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह ऊंट से और कोई काम नहीं लेते है। सिर्फ ऊंट नाच का काम ही करता है।