मनीमाजरा। भारत विकास परिषद शाखा पूर्व-6 द्वारा शुक्रवार को भारत को जानो प्रतियोगिता के तहत परीक्षा का आयोजन राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय पॉकेट नंबर–8 में किया गया। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के 30 तथा वरिष्ठ वर्ग के 25 छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रेनू बाला, अध्यापिका मोनिका जाखड़ तथा सीमा गुलाटी का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।