फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन के खिलाफ मोबाइल विक्रेता लामबंद, पीएम मोदी से कारोबारी तौर-तरीकों की जांच की मांग

Mon, 01 Mar 2021 10:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमेजन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

देश के मोबाइल विक्रेता ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से इस अमेरिकी कंपनी के कारोबारी तौर-तरीकों की जांच की मांग की है। इसके साथ ही किसी एक विक्रेता के लिए ऑनलाइन बिक्री की दैनिक सीमा तय करने की भी मांग की है। 

विज्ञापन


देश के डेढ़ लाख से ज्यादा मोबाइल फोन विक्रेताओं के संगठन ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने अमेजन के खिलाफ पीएम मोदी को इस बारे में एक पत्र भेजा है। इसमें व्यापारियों ने पिछले माह जारी एक रिपोर्ट का जिक्र किया है। इसमें कहा गया है कि अमेजन वर्षों से अपने भारतीय प्लेटफार्म पर देश के छोटे कारोबारियों के एक समूह को व्यापार में ज्यादा वरीयता देता है। इस तरह वह देश के कठोर विदेशी निवेश नियमों का दुरुपयोग कर रहा है। यह रिपोर्ट अमेजन के 2012 से 2019 के बीच के आंतरिक दस्तावेजों पर आधारित है। 

ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने पत्र में कहा है कि हम अमेजन की रणनीति व कारोबारी तरीकों से वाकिफ हैं। पत्र में कहा गया है कि अमेजन भारत में नियमों व राजनेताओं को चकमा देकर कारोबार कर रही है। इसलिए कंपनी के कारोबारी तरीकों की जांच होने तक अमेजन की भारत में सारी गतिविधियां रोकी जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन ने कहा - किसी को नहीं दी वरीयता, कानून का पालन कर रहे
उधर, अमेजन का कहना है कि वह बाजार में किसी विक्रेता को वरीयता नहीं देती है और हमेशा भारतीय कानूनों का पालन करती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें