फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ा विनिर्माण हब : गुजरात ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा, आरबीआई के आकड़ों के अनुसार निवेश ने दिलाई बढ़त

Fri, 03 Dec 2021 12:52 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, निवेश और कारोबारी सुगमता में लगातार सुधार ने महाराष्ट्र को दूसरे पायदान पर धकेल दिया है। 2012 से 2020 तक गुजरात का सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) 15.9 फीसदी की औसत दर से बढ़कर 5.11 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।
Register For Event
विज्ञापन
विनिर्माण क्षेत्र - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश और कारोबारी सुगमता में लगातार सुधार के दम पर गुजरात देश का सबसे बड़ा विनिर्माण हब बन गया है। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने महाराष्ट्र को दूसरे पायदान पर धकेल दिया है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र को पीछे छोड़ गुजरात सबसे बड़ा विनिर्माण हब
आरबीआई के अनुसार, 2012 से 2020 तक गुजरात का सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) 15.9 फीसदी की औसत दर से बढ़कर 5.11 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी अवधि में महाराष्ट्र का जीवीए 7.5 फीसदी बढ़कर 4.34 लाख करोड़ रहा। यानी आठ साल की औसत वृद्धि दर गुजरात के मुकाबले आधी रही।

आरबीआई के आंकड़े के अनुसार, भारी निवेश व कारोबारी सुगमता ने दिलाई बढ़त
गुजरात के आगे निकलने में सबसे बड़ी भूमिका निवेश की रही, जो 2012-2020 तक 5.85 लाख करोड़ रहा। इसी अवधि में महाराष्ट्र को 4.07 लाख करोड़ निवेश मिला। इसके अलावा गुजरात में कारोबार लाइसेंस मंजूरी की एकल खिड़की व्यवस्था, आसान श्रम कानून और विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना जैसे सुधारों ने भी बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन


यूपी सेवा क्षेत्र में चौथे पायदान पर
सेवा क्षेत्र की बात करें तो महाराष्ट्र अब भी देश में सबसे आगे है। राज्य का सेवा जीवीए सालाना 12.6 फीसदी की औसत दर से बढ़कर 2020 में 15.1 लाख करोड़ रहा। सेवा क्षेत्र में तमिलनाडु 3.43 लाख करोड़ जीवीए के साथ दूसरे पायदान पर, जबकि कर्नाटक 2.1 लाख करोड़ के साथ तीसरी और यूपी 1.87 लाख करोड़ के साथ चौथे स्थान पर रहा। 2020 में देश का कुल विनिर्माण जीवीए बढ़कर 16.9 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें