फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio Coin: क्या रिलायंस ने जियो कॉइन लॉन्च कर दी है? सोशल मीडिया पर चल रहे दावों में कितनी सच्चाई, यहां जानें

Sat, 18 Jan 2025 06:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jio Coin Launching: अटकलों के अनुसार, जियो ने अपने वेब ब्राउजर जियो स्फेयर के साथ जियो कॉइन को जोड़ा है। हालांकि, कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार पूरा मामला कुछ और ही है। क्या है सच, आइए जानें।
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स ने जियो कॉइन के नाम से क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की है। दावा करने वाले कह रहे हैं कि कंपनी ने पॉलिगॉन नेटवर्क पर जियो कॉइन नामक रिवॉर्ड टोकन यानी एक तरह का क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की है। हालांकि, कंपनी के सूत्रों ने इस तरह की किसी भी लॉन्चिंग को गलत बताया है। आइए जानते हैं इस मामले का पूरा सच। 

सोशल मीडिया पर क्या दावा किया जा रहा? 

सोशल मीडिया पर जारी अटकलों के अनुसार, जियो कॉइन को जियो स्फेयर के जरिए इंटरनेट ब्राउज करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह जियो के साथ जुड़ा है। जियोकॉइन की शुरुआत जियो के ब्लॉकचेन और वेब3 पेशकशों को बढ़ावा देने के लिए पॉलिगॉन लैब्स के साथ सहयोग के बाद हुई है। 

कंपनी का इन दावों पर क्या रुख है?

इतना बड़ी लॉन्चिंग से पहले कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। इस वजह से हमने कंपनी से जुड़े सूत्रों से संपर्क किया। जह हमने उनसे यह सवाल पूछा कि क्या जियो की ओर से जियो कॉइन लॉन्च किया गया तो सूत्र ने कहा कि  यह खबर पूरी तरह से गलत है।

क्रिप्टो पर नियामकीय स्थिति क्या है? 

भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर कड़े नियम हैं। सरकार इसे वैध नहीं मानती है। क्रिप्टोकरेंसी से हुए लाभ पर संबंधित को 30% कर चुकाना होता है। इसके साथ ही स्रोत पर 1% टीडीएस भी देना होता है। खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस पर सरकार का रुख साफ कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें