फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal budget: डीए 20 प्रतिशत बढ़ा, नए एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर; जाने बंगाल बजट की बड़ी बातें

Mon, 22 Jun 2026 11:51 AM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया। पहले ही बजट में राज्य के वित्त मंत्री ने महंगाई भत्ता 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। इसके साथ ही एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर दिया गया है। आईए जानते हैं बंगाल बजट की बड़ी बातें।
Register For Event
विज्ञापन
स्वपन दासगुप्ता, पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया। यह बजट पत्रकार से राजनेता बने स्वपन दासगुप्ता ने पेश किया। बजट पेश होने से पहले पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल कहा कि हम जनता के भारी जनादेश का सम्मान करते हैं, वे निराश नहीं होंगे।

विज्ञापन


आईए जानते हैं पश्चिम बंगाल बजट की बड़े एलान के बारे में...

  • वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने अपने बजट भाषण में एलान किया कि उत्तर बंगाल में आईआईटी और आईआईएम बनाए जाएंगे।  
  • उत्तर बंगाल को एम्स और कैंसर अस्पताल मिलेगा। इसके साथ ही अलीपुरद्वार और पश्चिम बर्धमान में मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।
  •  सरकारी कर्मचारियों के लिए DA (महंगाई भत्ता) को मौजूदा 18% से बढ़ाकर 38% करने की घोषणा की गई है।
  •  कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए राज्य सरकार कल्याणी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 1,000 एकड़ जमीन देगी।
  •  चिंगरीहाटा-न्यू टाउन एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए ₹900 करोड़ और भागीरथी नदी पर नए पुल के लिए ₹1,200 करोड़ आवंटित किए।
  • केंद्र की उड़ान (UDAAN) योजना के तहत पुरुलिया, बालुरघाट और मालदा में नए एयरपोर्ट बनेंगे और कूचबिहार एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा।
  •  MLA लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड को सालाना ₹70 लाख से बढ़ाकर ₹1 करोड़ करने की घोषणा की गई है।
  • 13 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 650 सीटें बढ़ाई जाएंगी। मुंबई और वेल्लोर में चिकित्सा उपचार के लिए आने वाले यात्रियों के लिए कम लागत वाले आवास की व्यवस्था की गई है।
  • बंगाल के बजट में अन्नपूर्णा योजना को 36,000 करोड़ रुपये मिले। इसके साथ ही लाभार्थियों की संख्या 2.4 करोड़ से घटकर 1 करोड़ हो जाएगी। 
  •  सुंदरबन में संचार अवसंरचना के लिए 100 करोड़ रुपये, नदी तट को समतल करने के लिए 50 करोड़ रुपये और जांगीपुर में पुनर्वास के लिए आवंटित किए हैं।
  •  राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने महिला-केंद्रित योजनाओं की एक श्रृंखला की घोषणा की।
  • हर छात्र के लिए मध्याह्न भोजन का आवंटन बढ़ाकर 10 रुपये किया जाएगा, इस्कॉन भोजन तैयार करने और वितरण में सहायता किया जाएगा। 
  •  आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 5,000 रुपये की वृद्धि की जाएगी। मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोइयों के मासिक पारिश्रमिक में 1,000 रुपये की वृद्धि की जाएगी।
  • राज्य द्वारा संचालित स्कूलों में पैरा-टीचरों के वेतन में 5,000 रुपये प्रति माह की वृद्धि की जाएगी
  • खेल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी; उत्तर बंगाल को नया स्टेडियम मिलेगा। राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले क्लबों को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  • पश्चिम बंगाल बजट: राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने पश्चिम बंगाल इम्पैक्ट एआई मिशन के शुभारंभ की घोषणा की।
     

गौरतलब है कि इसी साल 5 फरवरी को वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में अंतरिम (वोट-ऑन-अकाउंट) बजट पेश किया था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने वाले थे, जिसके चलते पूरा बजट पेश नहीं किया जा सका। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए गए, जिसके बाद नई सरकार ने शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें