फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi On Cryptocurrency: कहीं गलत हाथों में न पहुंच जाए क्रिप्टोकरेंसी, सिडनी डायलॉग में पीएम मोदी ने चेताया

Thu, 18 Nov 2021 11:09 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi On Cryptocurrency: गुरुवार को सिडनी डायलॉग के दौरान संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सभी देशों को आगाह करते हुए कहा कि हमें मिलकर इस बात पर ध्यान देना होगा कि यह डिजिटल मुद्रा गलत हाथों में न चली जाए। 
Register For Event
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को सिडनी डायलॉग के दौरान संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सभी देशों को आगाह करते हुए कहा कि हमें मिलकर इस बात पर ध्यान देना होगा कि यह डिजिटल मुद्रा गलत हाथों में न चली जाए। प्रधानमंत्री ने सभी देशों से यह सुनिश्चित करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी पर मिलकर काम करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


बिटक्वाइन का उदाहरण देकर किया आग्रह
गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी डायलॉग को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बिटक्वाइन का उदाहरण देते हुए कहा कि क्रिप्टोकरेंसी जैसे तकनीकी नवाचारों का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि बिटकॉइन जैसी डिजिटल मुद्रा कहीं गलत हाथों में न चली जाए, जो हमारे युवाओं को खराब कर सकता है।



पीएम मोदी बोल- दुरुपयोग रोकना जरूरी
प्रौद्योगिकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा का एक प्रमुख साधन बन गई है और भविष्य की अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने की कुंजी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी और डेटा नए हथियार बन रहे हैं। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत खुलापन है। हमें निहित स्वार्थों को इस खुलेपन का दुरुपयोग नहीं करने देना चाहिए।
विज्ञापन


भारत में बहस का केंद्र क्रिप्टोकरेंसी
भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर जोर-शोर से विचार-विमर्श चल रहा है। एक तरफ जहां आरबीआई गवर्नर ने इसे एक बड़ा खतरा करार दिया है, तो दूसरी ओर हाल ही में संसदीय पैनल की बैठक के दौरान कहा चर्चा में कहा गया कि क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है और अगला कदम इसे विनियमित करने के तरीके खोजने का होना चाहिए।

देश में क्रिप्टो का भविष्य सुनहरा 
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका की तरह ही भारत में विटक्वाइन का भविष्य सुनहरा है। यह ऐसा एसेट है जो कुछ सालों में बड़े पैमाने पर दिखेगा। भारत के पास ये मौका है कि क्रिप्टो को लेकर जागरुकता फैलाई जाए और ताकि इसकी तकनीक को समझा जा सके। ऐसा होने पर निश्चित तौर पर भारत में इससे निवेशकों को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें