फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल बाद ट्रेंट से विदाई: नोएल टाटा ने चेयरमैन पद छोड़ने का किया एलान, एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान दी जानकारी

Wed, 24 Jun 2026 03:00 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, मंबई

सार

करीब तीन दशक तक ट्रेंट का नेतृत्व करने के बाद नोएल टाटा ने कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप के गवर्नेंस नियमों के तहत 70 वर्ष की आयु पूरी होने पर वे पद छोड़ेंगे। उनके नेतृत्व में ट्रेंट एक स्टोर से बढ़कर 1,200 से ज्यादा स्टोर्स वाले देश के बड़े रिटेल नेटवर्क में बदल गई और जूडियो व स्टार जैसे ब्रांड्स ने कंपनी की तेज़ ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई।
Register For Event
विज्ञापन
नोएल टाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट को नई पहचान देने वाले नोएल टाटा अब कंपनी के चेयरमैन पद से विदा लेने जा रहे हैं। करीब तीन दशक तक कंपनी से जुड़े रहने के बाद उन्होंने ट्रेंट की 47वीं वार्षिक आम बैठक में यह घोषणा की। शेयरधारकों को संबोधित करते हुए नोएल टाटा ने कहा कि चेयरमैन के तौर पर यह उनकी आखिरी एजीएम होगी। नवंबर में 70 साल के होने जा रहे नोएल टाटा टाटा ग्रुप के गवर्नेंस नियमों के तहत रिटायर होंगे। इन नियमों के अनुसार नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के लिए अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित है।

विज्ञापन


सिमोन टाटा ने रखी थी कंपनी की नींव 
ट्रेंट की कहानी से नोएल टाटा का रिश्ता काफी पुराना है। उनकी मां सिमोन टाटा ने कंपनी की नींव रखी थी। 1998 में वे ट्रेंट के बोर्ड में डायरेक्टर बने और 1999 में कंपनी के पहले मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने कंपनी की रिटेल रणनीति को नई दिशा दी।

 2025-26 में ट्रेंट की आय 19,701 करोड़
नोएल टाटा की अगुवाई में ट्रेंट ने शानदार विस्तार किया। कभी सिर्फ एक वेस्टसाइड स्टोर तक सीमित रहने वाली कंपनी आज देशभर में 1,200 से ज्यादा स्टोर्स के साथ भारत के बड़े रिटेल नेटवर्क में शामिल है। जूडियो और स्टार जैसे ब्रांड्स की सफलता ने कंपनी की ग्रोथ को नई रफ्तार दी और ट्रेंट को रिटेल सेक्टर का बड़ा खिलाड़ी बना दिया। वित्तीय मोर्चे पर भी कंपनी ने उनके कार्यकाल में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। वित्त वर्ष 2025-26 में ट्रेंट की आय बढ़कर 19,701 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो कंपनी के तेज विस्तार और मजबूत कारोबारी रणनीति का संकेत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अदाणी समूह का बड़ा दांव, गौतम अदाणी बोले- 2035 तक 10 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य
विज्ञापन


रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल
अपनी विदाई के मौके पर नोएल टाटा ने कहा कि ट्रेंट की सफलता किसी एक उपलब्धि का परिणाम नहीं, बल्कि लगातार सुधार और विकास की यात्रा का नतीजा है। उन्होंने जूडियो और स्टार जैसे ब्रांड्स को कंपनी की मजबूती का बड़ा आधार बताया। गौरतलब है कि नोएल टाटा, दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और वर्तमान में टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख भी हैं। ट्रेंट से उनकी विदाई टाटा समूह के रिटेल कारोबार के एक महत्वपूर्ण अध्याय के अंत के रूप में देखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें