फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की ऐप आधारित कॉलिंग सेवा पर COAI ने जताया ऐतराज

Wed, 25 May 2016 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

ऐप से की जाने वाली कॉल के लिए संरचना को लेकर उद्योग में छिड़ी बहस सीओएआई ने बीएसएनएल की ऐप आधारित कॉलिंग सेवा पर जताई है आपत्ति
Register For Event
विज्ञापन
बीएसएनएल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूरसंचार नियामक ट्राई एक माह में इंटरनेट आधारित टेलीफोन सेवा पर परामर्श पत्र प्रस्तुत करेगी। यह जानकारी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने दी। उनसे मोबाइल ऐप्लीकेशंस से की जाने वाली कॉल पर नियामक के विचारों के बारे में पूछा गया था।
विज्ञापन


इंटरनेट का इस्तेमाल कर विभिन्न मोबाइल ऐप से की जाने वाली कॉल के लिए संरचना को लेकर उद्योग में बड़ी बहस छिड़ गई है। हाल ही में दूरसंचार उद्योग संगठन सीओएआई ने सरकारी क्षेत्र की बीएसएनएल की ऐप आधारित कॉलिंग सेवा को लेकर आपत्ति जताई है। सीओएआई ने कहा है कि यह सेवा मौजूदा कानूनों का उल्लंघन करती है।

बीएसएनएल की सेवा ग्राहकों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर लैंडलाइन कॉल और लैंडलाइन का इस्तेमाल कर मोबाइल कॉल करने की अनुमति प्रदान कर रही है। इसे 17 मार्च को टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा टेलीकॉम सचिव, जेएस दीपक की मौजूदगी में लांच किया गया था।
विज्ञापन


इस ऐप के जरिए, विदेश यात्रा करने वाले बीएसएनएल ग्राहक अपने लैंडलाइन्स को मोबाइल से जोड़ने में सक्षम हो जाएंगे और ज्यादा आईएसडी शुल्क दिए बिना कॉल कर सकेंगे। शर्मा ने आगे कहा कि मौजूदा संदर्भ में यह परामर्श पत्र इंटरनेट टेलीफोनी के लिए संरचना की जांच करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें