फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Airtel: इस काम के लिए हर साल 20 हजार करोड़ का निवेश करेगी एयरटेल, जानें क्या है टेलीकॉम कंपनी की तैयारी

Mon, 07 Feb 2022 04:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Airtel Will Invest 1.17 Lakh Crores In Four Years: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल आने वाले चार सालों में कुल मिलाकर 1.17 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें से 88,000 करोड़ रुपये का निवेश इंडस टावर्स में होगा। 15,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट नेक्स्ट्रा में होगा। 14,000 करोड़ रुपये का निवेश भारती हेक्साकॉम में होगा।
 
Register For Event
विज्ञापन
एयरटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अगले चार साल में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की योजना बनाई है। वह अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के माध्यम यह भारी-भरकम निवेश करने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारती हेक्साकॉम, इंडस टावर्स और नेक्स्ट्रा के जरिए कंपनी सिर्फ इंडस टावर्स पर ही हर साल लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 

विज्ञापन


इंडस टावर्स पर 88 हजार करोड़ निवेश
एक रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी कुल मिलाकर 1.17 लाख करोड़ रुपये में से 88,000 करोड़ रुपये का निवेश इंडस टावर्स में होगा। 15,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट नेक्स्ट्रा में होगा। 14,000 करोड़ रुपये का निवेश भारती हेक्साकॉम में होगा। कंपनी ने शेयर बाजार को मुहैया कराई गई जानकारी में यह बात बताई है। बता दें कि भारती एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।

देश में जल्द शुरू होगी 5जी सर्विस
भारती एयरटेल ने कहा है कि भारत में जल्द 5जी सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इससे पैसिव इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत बढ़ गई है। इसलिए कंपनी ने अगले चार साल में इंडस टावर्स में हर साल 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना तैयार की है। एयरटेल ने कहा है कि 26 फरवरी को उसकी एनुअल जनरल मीटिंग (एजीए) होगी, जिसमें गूगल को 1.28 फीसदी हिस्सेदारी आवंटन के फैसले पर शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें