फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market News: हरे निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत

Mon, 15 Jun 2026 09:18 AM IST
Jyoti Bhaskar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।

सार

The Bonus Market News: ईरान और अमेरिका के बीच जंग रोकने को लेकर बनी सहमति के बाद शेयर बाजार में भी उछाल देखा गया। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स में 1000 अंकों से अधिक तेजी दिखी, जबकि निफ्टी 330 अंकों से अधिक उछला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ।
Register For Event
विज्ञापन
शेयर बाजार में तेजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले।  शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ। ईरान और अमेरिका के बीच 107 दिनों से जारी जंग थमने की घोषणा के बाद भारत के अलावा एशिया के अन्य बाजारों में भी तेजी दिखी। जापान के निक्केई में 4 फीसदी से अधिक तेजी दिखी। भारतीय शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का निफ्टी 1080 अंकों की उछाल के साथ खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 330 अंकों की तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में जिन कंपनियों के शेयर में अधिक तेजी दिखी उनमें इंडिगो, इटरनल, बाजाज फाइनांस और एशियन पेंट्स प्रमुख रहे। निफ्टी में जिन कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे उनमें श्री राम फाइनांस, इंडिगो, ईटरनल, बाजाज फाइनांस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (टीएमपीवी) शीर्ष पांच में शामिल रहे।
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपये का हाल क्या?
सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 58 पैसे बढ़कर 94.60 पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट आई। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में दिन की मजबूत शुरुआत और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भी स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.70 पर खुला और फिर बढ़कर 94.60 पर पहुंच गया। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 67 पैसे बढ़कर 95.18 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड पर ताजा दर क्या?
सोमवार को शुरुआती कारोबार में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,112.70 अंक उछलकर 76,648.74 पर भी पहुंचा। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर दबाव कम हुआ। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 4.55 फीसदी गिरकर 83.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price: आज सोने का भाव ₹1.53 लाख के पार, चांदी की कीमतों में भी उछाल; सर्राफा बाजार का हाल क्या?

प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन और वैश्विक बाजार का हाल क्या?
सेंसेक्स की ब्लू-चिप कंपनियों में सन फार्मा एकमात्र गिरावट वाला शेयर रहा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 6 फीसदी उछला। जापान का निक्केई 225 सूचकांक भी 5 फीसदी से अधिक चढ़ा। शंघाई का एससई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

विशेषज्ञों की राय और विदेशी निवेश
पीटीआई के मुताबिक जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए संभावनाएं बेहतर हुई हैं। उन्होंने ब्रेंट क्रूड के 84 डॉलर से नीचे आने को भी सकारात्मक बताया। एक्सचेंज आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,082.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बता दें कि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को भी सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए थे।

ये भी पढ़ें- WPI Data: मई में थोक मूल्य मुद्रास्फीति 9.68% पहुंची, अप्रैल में 8.26 फीसदी थी महंगाई दर; आम जनता पर क्या असर?
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में दिखा उत्साह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का एलान करने के बाद ही एशियाई बाजार झूम उठे। जापान का निक्केई सूचकांक 4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इंट्राडे रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। शांति समझौते के एलान और होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने की खबर से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयरों में उछाल आया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी सूचकांक में भी 4.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार में भी खुलने के साथ ही तेजी दर्ज की गई। एएसएक्स200 125 अंकों के साथ बढ़कर 8928 पर कारोबार कर रहा था। सूचकांक के 11 में से सात क्षेत्रों में तेजी देखी गई।

ये भी पढ़ें- Explainer: अमेरिका-ईरान के समझौते के बाद इस्राइल क्या करेगा, कैसा है देश का माहौल; नेतन्याहू किस मुसीबत में?

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरल 3 डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई। सोमवार के शुरुआती कारोबार में अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.45 डॉलर गिरकर 83.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। वहीं, अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड 3.95 डॉलर टूटकर 80.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में भी गिरावट की उम्मीद की जा रही है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला में आए व्यवधान से तेल बाजार को पूरी तरह स्थिर होने में अभी कई महीने लग सकते हैं। संघर्ष के दौरान कच्चे तेल कीमतों में भारी उछाल आया था, जिससे पेट्रोल और अन्य कई उत्पादों की लागत बढ़ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें