फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 मिनट 10 सेकेंड थमी रहीं सांसें! फन फैलाकर किंग कोबरा ने किया खौफनाक हमला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sun, 04 Oct 2026 03:43 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

किंग कोबरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सांप बेहद खतरनाक तरीके से फन फैलाकर हमला कर रहा है। वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। 
Register For Event
विज्ञापन
फन फैलाकर किंग कोबरा ने किया खौफनाक हमला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप हर दिन की तरह किसी गली या चौराहे पर खड़े हों और अचानक आपको विशाल किंग कोबरा दिख जाए। कुछ ऐसा ही नजारा हरिद्वार के कनखल की लक्कड़ बस्ती में देखने को मिला। आबादी के बीच विशाल किंग कोबरा को रेंगता देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोबरा के तेवर को देखकर किसी की उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं हुई।

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि विशाल किंग कोबरा बस्ती के बीच से गुजर रहा था। जैसे ही उसके कोई जाने की कोशिश करता है, वो तुरंत फन फैलाकर खड़ा हो जाता है। जहरीला सांप बेहद आक्रामक दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोगों के लिए यह नजारा एक डरावनी फिल्म की तरह है। कुछ लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए, तो नहीं कई लोग दूर खड़े होकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे।

किंग का तेवर देखकर पीछे हटने को मजबूर हुए लोग 

किंग कोबरा बार-बार अपना फन फैलाकर सामने आने वाले लोगों को डरा रहा था। वीडियो में पास में ही नदी की तेज धारा बहती दिख रही है और किनारे पर बसी बस्ती से नदी की तरफ भागने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में वन विभाग की टीम के लिए भी उसका रेस्क्यू करना आसान नहीं था। स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाई और खुद सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं की और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पहुंची टीम

सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को दूर हटाया और इलाके को सुरक्षित किया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन किंग कोबरा ने आसानी से हार नहीं मानी। जैसे ही रेस्क्यू टीम का सदस्य उसके करीब पहुंचकर पकड़ने की कोशिश करता, सांप फन फैलाकर खड़ा हो जाता। इस दौरान वह लगातार अपनी दिशा बदलता रहा और नदी की तरफ जाने की कोशिश करता रहा। इसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।



लड़की ने आधी रात को हाईवे पर कार रोक कर किया डांस, प्यार आ गया रे गाने पर कातिलाना अंदाज हुआ वायरल

काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया किंग कोबरा

काफी देर की मशक्कत और सावधानी के बाद वन विभाग की टीम ने विशाल किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। राहत की बात यह है कि पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू किए गए किंग कोबरा को आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। 

10 फीट लंबे अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं राजस्थानी महिलाएं, वीडिया देखकर हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं लोग

वायरल हुआ वीडियो

पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विशाल किंग कोबरा का फन फैलाना बेहद खतरनाक लग रहा है। हालांकि, वन विभाग की टीम ने सावधानी से उसका रेस्क्यू कर लिया। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें