फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra Video: बिना टिकट सफर करना कांवड़ियों को पड़ा भारी, TTE ने कार्रवाई कर ट्रेन से उतारा

Mon, 10 Aug 2026 08:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहे कुछ कांवड़ यात्रियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें TTE कांवड़ यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से रोकता हुआ नजर आ रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
टिकट के बिना ट्रेन यात्रा पर TTE की कार्रवाई - फोटो : @MrFirozKhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kanwar Yatra Viral Video In Hindi: सावन मास की कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। कांवड़ यात्रा में दूसरे राज्यों से करोड़ों की संख्या में कांवड़ियां हर की पौड़ी आते हैं और जहां से गंगाजल लेकर शिवरात्रि पर अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा में शिव भक्त (कांवड़िए) मुख्य रूप से पैदल,नंगे पांव, मोटरसाइकिल, कार, बस और ट्रेन के जरिए यात्रा करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ से  बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहे कुछ कांवड़ यात्रियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें TTE कांवड़ यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से रोकता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन


Viral Video: तूफान का वीडियो बनाते-बनाते दिखा मौत का मंजर, कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला पल


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, TTE ने कांवड़ यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से मना कर रहे हैं। TTE ने कांवड़ यात्रियों से कहा कि उन्हें 500 रुपये किराया देना होगा और साथ ही जुर्माना भी लगेगा। कांवड़िये ट्रेन में यात्रा फ्री होने की बात भी कहते दिखाई दे रहे हैं, जिस पर टीटीई उनसे वो लेटर मांगता है, जिसमें कांवड़ियों के लिए फ्री यात्रा की बात कही गई है। वीडियो में कांवड़िये ट्रेन में फ्री यात्रा करने की बार बार जिद करते रहे लेकिन टीटीई ने उनकी एक न सुनी। 

विज्ञापन

 


बिना टिकट सफर कर रहे थे कांवड़ियों के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- कांवड़ यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से मना कर दिया। टीटीई ने बोला 500 रुपए किराया और जुर्माना भी लगेगा। बता दें कि, यह पोस्ट रेलवे में यात्रा के दौरान बिना नियम के चढ़ने वाले यात्रियों और TTE की ड्यूटी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि रेलवे की तरफ से अभी सामने नहीं आई है। 

 

वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  TTE ने अच्छा काम किया, क्योंकि कुछ यात्री मुफ्त में सफर करना चाहते हैं और बाकी यात्रियों को परेशान करते हैं। तो वहीं कई लोगों ने TTE की तारीफ करते हुए लिखा कि ऐसे TTE को वे बार-बार सलाम करते हैं।  


Viral Video: कुशीनगर के शिक्षकों ने निकाला बच्चों की मोबाइल लत छुड़ाने का अनोखा तरीका, देंखे वीडियो

Python Video: बच्ची ने 12 फीट के लंबे अजगर को बनाया अपना तकिया, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश


ट्रेन में बिना उचित टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर कम से कम 500 रुपए का न्यूनतम जुर्माना और यात्रा की दूरी का वास्तविक किराया वसूला जाता है। रेलवे के नए नियमों के तहत इस जुर्माने की राशि को दोगुना कर दिया गया है, और पैसे न देने पर कानूनी कार्रवाई व जेल का प्रावधान भी है। यदि कोई यात्री जुर्माना नहीं देता है या देने से मना करता है, तो उसे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें