फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न इंसान, न घोड़ा, रोबोट डॉग ने संभाली रिक्शे की कमान, चीन का वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Tue, 15 Sep 2026 04:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक चीन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है। इसमें रिक्शा को रोबोट डाॅग खींच रहा है। 
Register For Event
विज्ञापन
रोबोट डॉग ने संभाली रिक्शे की कमान - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रोबोट्स और एआई ने कई मामलों में पीछे छोड़ दिया है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पारंपरिक हाथ-रिक्शा घोड़ा, खच्चर या इंसान नहीं खीच रहा है, बल्कि एक  रोबोट डॉग खींचता हुआ दिख रहा है। इस रिक्शे पर एक युवका बैठा हुआ है और मजाकिया अंदाज में सेल्फी ले रहा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, अब घोड़ा-गाड़ी को खींचने के लिए अब घोड़े की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब रोबोट कुत्ते (Robot Dog) यह काम कर सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ-रिक्शा को रोबोट डॉग खींच रहा है। रिक्शे पर पीछे एक लड़का बैठा है और सेल्फी ले रहा है। वायरल वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर लोग चीन के इस नवाचार की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि क्या चीन पीछे जा रहा है, जब उसके पास दुनिया की बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियाहैं, तो वो इस चीज का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन




कैसी है आपकी पर्सनैलिटी? आपका पसंदीदा फल खोलेगा राज, जानिए अपना व्यक्तित्व

इस वीडियो को लेकर एक अन्य शख्स ने लिखा है कि प्रगति में विश्वास रखना आसान है। जल्द ही हम अपनी मशीन के माध्यम से सिस्टम के सीक्रेट कमांड कोड को डिकोड कर लेंगे। सोशल मीडिया पर चीन के रोबोट डॉग की तस्वीर और वीडियो खूब वायरल होते हैं। 

कढ़ी चावल में इतना बटर देख बढ़ी लोगों की धड़कनें, वीडियो देख यूजर्स बोले- दिल का क्या होगा!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स को लेकर पूरी दुनिया में बहस छिड़ी हुई है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतना ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा कि उसे इंसान नियंत्रित करना मुश्किल होगा। अब तो आने वाला समय ही बताएगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या सच में इंसानों के लिए खतरा है? 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें