फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत सबको आनी है... कहते ही पादरी पर गिरा भारी-भरकम क्रॉस, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Wed, 21 Oct 2026 03:56 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चर्च का वीडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें धार्मिक संदेश देते समय एक पादरी के ऊपर पीछे लगा भारी क्रॉस गिर जाता है। घटना को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पादरी की मौत और वीडियो से जुड़ी जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
 
Register For Event
विज्ञापन
इक्वाडोर के चर्च की बताई जा रही घटना - फोटो : X@ShyamDatt_C
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो हंसाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है। इन दिनों एक चर्च का ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक पादरी धार्मिक संदेश देते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान उनके पीछे लगा एक बड़ा क्रॉस अचानक नीचे गिर जाता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग पादरी की मदद के लिए दौड़ते दिखाई देते हैं। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


 'एक दिन हम सभी को मरना है', कहते नजर आए पादरी
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पादरी चर्च में बैठे लोगों को धार्मिक संदेश दे रहे थे। इसी दौरान वह कहते हैं कि एक न एक दिन सभी को मरना है। वीडियो में पादरी के पीछे दीवार पर एक बड़ा क्रॉस लगा दिखाई देता है, जिस पर ईसा मसीह की तस्वीर भी है। बताया जा रहा है कि अचानक यह क्रॉस अपनी जगह से हिलकर पादरी के ऊपर गिर जाता है।

विज्ञापन


लोगों ने जताई हैरानी
क्रॉस गिरते ही पादरी मेज पर झुक जाते हैं और वहां मौजूद लोग घबराकर उनकी तरफ दौड़ते हैं। घटना का यह मंजर देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं। हालांकि, पादरी के आखिरी शब्दों और घटना के बीच संबंध को लेकर किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

 इक्वाडोर के चर्च की बताई जा रही घटना
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, यह घटना दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में हुई। चर्च का नाम 'न्यूस्ट्रा सेनोरा डेल परपेटुआ सोकोरो' बताया जा रहा है। हालांकि, घटना की तारीख, पादरी की पहचान और उनकी मौत की पुष्टि करने वाली स्वतंत्र जानकारी सामने नहीं होने के कारण इन दावों को पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता।

वीडियो देखकर लोग जता रहे दुख
इस वीडियो को एक्स पर शेयर किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे बेहद दुखद घटना बता रहे हैं, तो कुछ पादरी के साथ हुए हादसे पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं, कई लोग घटना से जुड़ी जानकारी की पुष्टि किए बिना निष्कर्ष निकालने से बचने की बात भी कह रहे हैं फिलहाल, वीडियो में दिख रहे हादसे और उससे जुड़े दावों की पुष्टि जरूरी है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर जानकारी को सच मानने के बजाय उसके विश्वसनीय स्रोत की जांच करना जरूरी है।

अंतरिक्ष में दिखा चौंकाने वाला नजारा! ग्रहों को निगल गया तारा, फिर अचानक हो गया हरा, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अब घर बैठे वीडियो कॉल पर पक्का हो रहा रिश्ता, शादी की रस्म का ये नया अंदाज देख लोग बोले- तलाक भी ऑनलाइन होगा!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें