फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती एसी ट्रेन में यात्री ने जलाया दीया, बजाया शंख, क्या रेलवे कोच में पूजा करने की है इजाजत? जानें नियम

Fri, 27 Nov 2026 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: चलती एसी ट्रेन में एक यात्री का दीया जलाकर पूजा करने और शंख बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानिए ट्रेन में आग जलाने को लेकर क्या हैं नियम और ऐसा करने पर क्या कार्रवाई हो सकती है।
 
Register For Event
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : एक्स@NewsMeter_In
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की कई तरह की हरकतें देखने को मिलती हैं। कभी कोई सीट को लेकर बहस करने लगता है, तो कभी कोई ऐसा काम कर देता है, जिसे देखकर दूसरे यात्री भी हैरान रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है। इसमें एक यात्री चलती हुई एसी ट्रेन के अंदर दीया जलाकर पूजा करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वह शंख भी बजाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री ने अपनी सीट के पास पूजा का सामान रखा हुआ है। वहां भगवान की तस्वीर, फूल और दूसरी पूजन सामग्री भी नजर आती है। इसी बीच वह जलता हुआ दीया रखकर पूजा करता है और शंख बजाता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस हरकत पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पूजा करना किसी की निजी आस्था हो सकती है, लेकिन चलती ट्रेन में दीया जलाना दूसरे यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

विज्ञापन


क्या ट्रेन के अंदर दीया जलाने की है इजाजत?
अब सवाल यह है कि क्या भारतीय रेलवे के कोच में इस तरह दीया जलाया जा सकता है? दरअसल, रेलवे में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ज्वलनशील और खतरनाक सामान को लेकर सख्त नियम हैं। रेलवे यात्रियों को पटाखे, पेट्रोल, केरोसिन, गैस सिलेंडर और चूल्हे जैसी ज्वलनशील चीजें लेकर सफर न करने की हिदायत देता है। रेलवे एक्ट 1989 की धारा 67 में खतरनाक और ज्वलनशील सामान को लेकर प्रावधान हैं। वहीं, धारा 164 के तहत नियमों का उल्लंघन कर खतरनाक सामान रेलवे में ले जाने पर तीन साल तक की जेल, एक हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। हालांकि, किसी यात्री के दीया जलाने के मामले में कार्रवाई किन नियमों के तहत होगी, यह घटना की परिस्थितियों और संबंधित प्रावधानों पर निर्भर करेगा।

ऐसी हरकत दिखे तो क्या करें यात्री?
ट्रेन का एसी कोच बंद जगह होती है, जहां कई यात्री एक साथ सफर करते हैं। ऐसे में जलते दीये की लौ से पर्दे, चादर या आसपास रखे सामान में आग लगने का खतरा हो सकता है। इसलिए ऐसी गतिविधियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस वायरल वीडियो पर भारतीय रेलवे ने भी प्रतिक्रिया दी है। रेलवे ने मामले की जांच के लिए घटना की तारीख, समय, ट्रेन नंबर और पीएनआर जैसी जानकारी मांगी है। रेलवे ने यात्रियों को ऐसी घटनाओं की शिकायत रेल मदद के माध्यम से या हेल्पलाइन नंबर 139 पर करने की सलाह भी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें