फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending: वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिले कीड़े, IRCTC ने वेंडर पर ठोका 10 लाख का जुर्माना और लाइसेंस रद्द

Tue, 07 Apr 2026 03:56 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending News:  देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने की क्वालिटी को लेकर एक शख्स ने शिकायत की। इसके बाद आरसीटीसी ने वेंडर के खिलाफ 10 लाख का जुर्माना ठोका है। 
Register For Event
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिले कीड़े, IRCTC ने वेंडर पर ठोका 10 लाख का जुर्माना - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending News: वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक है। प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत को सबसे मॉडर्न ट्रेन कहा जाता है। इसमें खाने की क्वालिटी को लेकर कई लोग शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद कई मामलों में वेंडर कंपनी के खिलाफ कारवाई की गई है। एक बार फिर इस ट्रेन में मिलने वाले खाने की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों का रेलवे विशेष ध्यान रखता है। 

विज्ञापन


एक यात्री ने अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत की है। इसके बाद आईआरसीटीसी ने वेंडर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बीते दिनों में देखने को मिला है कि रेलवे खाने की खराब क्वालिटी और अन्य समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील दिखा है। एक बार फिर यात्री की शिकायत पर आईआरसीटीसी ने खाने का काम देख रहे वेंडर पर 10 लाख जुर्माना ठोका है। 

भारत की अधिकतर ट्रेनों में पैंट्री होती या खाना मिलता है। हालांकि, इसमें रेलवे का सीधा हस्तक्षेप नहीं रहता है और वेंडर्स को ट्रेनों के हिसाब से कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है। लेकिन अगर खाने की क्वालिटी खराब बोती है, तो सीधा रेलवे से शिकायत करते हैं। आदित्य डिडवानिया नाम के यात्री ने अपनी परेशानी बताते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दो तस्वीर और वीडियो में दाल में कीड़े दिख रहे हैं। उसने वेंडर की कंपनी के ID कार्ड भी एक फोटो खींची है, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन

 

US-Iran War: रात 8 बजे के बाद पाकिस्तान में क्या होने वाला है? इस खबर ने पाकिस्तानियों की उड़ा दी नींद

आदित्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़ा मिला। मेरे डिब्बे में कम से कम दो बार ऐसा हुआ। इसके बाद सभी ने खाना बंद कर दिया। वेंडर का नाम मेसर्स ब्रांडावन फूड प्रोडक्ट्स (आरके ग्रुप का हिस्सा) है।



Viral Video: गुलाबी गुब्बारों से सजी कार, अनोखे अंदाज में दिखी बेटी के जन्म की खुशी, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

IRCTC ने की कर्रवाई

यात्री के शिकायत को आईआरसीटीसी ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई के लिए आदित्य से उनका मोबाइल नंबर और PNR मांगा। इसके साथ ही कहा कि कार्रवाई के लिए आगे भेज दिया गया है। फिर आईआरसीटीसी ने कहा कि कॉन्ट्रैक्टर पर पूरे 10 लाख का जुर्माना लगाया है और ट्रेन में खाना देने वाले वेंडर का लाइसेंस भी रद्द किया गया है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें