फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बाढ़ का कहर, उजड़े घर के सामने बैठा रहा कुत्ता, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

Wed, 02 Sep 2026 12:06 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के तेज बहाव में कई घर उजड़ गए और परिवार बिछड़ गए। इस बीच सामने आए कुछ वीडियो ने इस त्रासदी का एक बेहद भावुक पहलू दिखाया। तबाही के बाद कई कुत्ते अपने उजड़े हुए घरों के आसपास खड़े होकर अपने मालिकों का इंतजार करते नजर आए।  
Register For Event
विज्ञापन
बाढ़ के बाद भी कुत्तों ने नहीं छोड़ी अपनी जगह - फोटो : @chaudharybickey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल फ्लैश फ्लड के बाद मालिक का इंतजार करते कुत्ते: नेपाल में आए जल सैलाब ने हजारों लोगों की जिंदगी तबाह कर दी। कहीं घर बह गए, कहीं परिवार के लोग लापता हैं और कहीं लोग मलबे के बीच अपनों की तलाश कर रहे हैं। इस भीषण तबाही के बीच सामने आया एक और वीडियो दर्दनाक कहानी बयां कर रहे हैं। ये कहानी उन बेजुबान कुत्तों की है, जो अपने उजड़े घरों के पास बैठकर अपने मालिकों का इंतजार कर रहे हैं। जिन लोगों के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बिताया। मलबे और वीरानी के बीच ये कुत्ते अब भी इस उम्मीद में नजर आ रहे हैं कि शायद उनके अपने लौट आएंगे।

विज्ञापन


मराठी में बात करने के लिए मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने निकाला अनोखा जुगाड़, वायरल हुआ वीडियो


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बाढ़ के दौरान एक महिला अपने पालतू कुत्ते से अलग हो गई थी। दोनों करीब तीन से चार दिनों तक एक-दूसरे से दूर रहे।आखिरकार बचाव दल कुत्ते को उसकी मालकिन के पास लेकर पहुंचा। जैसे ही महिला ने अपने कुत्ते को सामने देखा, उसकी आंखों में खुशी और भावनाएं छलक पड़ीं। उसने उसे तुरंत कसकर गले लगा लिया। यह मिलन का पल वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ वीडियो देखने वालों को भी भावुक कर गया।

विज्ञापन

 


मालिक का इंतजार करते कुत्ते
नेपाल में फ्लैश फ्लड की तबाही के बाद सामने आई कई तस्वीरों और वीडियो ने नेपाल की त्रासदी के मानवीय पहलू को तो सामने रखा ही है, साथ ही इंसान और जानवर के बीच के उस अनकहे रिश्ते की गहराई भी दिखा दी है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं। बाढ़ ने घर और परिवार छीन लिए, लेकिन इन बेजुबानों की आंखों में आज भी अपनों के लौटने की उम्मीद साफ नजर आती है।


मलबे के बीच घर में बैठा रहा कुत्ता

कहीं कोई कुत्ता उस जगह से हटने को तैयार नहीं है, जहां कभी उसका घर हुआ करता था। कहीं कोई मलबे के बीच अपने मालिक को तलाशता नजर आ रहा है, तो कहीं कोई कीचड़ में फंसकर जिंदगी की जंग लड़ता दिखाई दे रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 



वायरल वीडियो: मां की ममता उम्र नहीं देखती, दो नेत्रहीन बच्चों के लिए 70 साल की महिला का संघर्ष

गोलगप्पे के ठेले पर पहुंची गाय, कपड़ों में फंसाई सींग तो दुकानदार ने ऐसे खिलाई पानीपुरी

 

नेपाल में कुत्तों के लिए एक खास त्योहार
नेपाल में कुत्तों को खास सम्मान दिया जाता है। हर साल मनाए जाने वाले ‘कुकुर तिहार’ में कुत्तों की पूजा और उनका सम्मान करने की परंपरा है। इस दिन कुत्तों को फूलों की माला पहनाई जाती है, उनके माथे पर टीका लगाया जाता है और उन्हें स्वादिष्ट खाना खिलाया जाता है। कुकुर तिहार सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि इंसान और कुत्ते के बीच वफादारी, साथ और भरोसे के रिश्ते को सम्मान देने का प्रतीक भी है।


चलती ट्रेन में अचानक बजे फायर अलार्म ने उड़ाए यात्रियों के होश, वजह जानकर सबने पकड़ा सिर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें