फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गोवा में विदेशी महिला को छेड़ रहे थे मनचले, किसी ने बना लिया वीडियो और कर दिया वायरल फिर जो हुआ..

Wed, 05 Nov 2025 11:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखता है कि विदेशी महिलाएं आराम से बीच का लुत्फ उठा रही थीं। तभी कुछ भारतीय युवक आते हैं। शुरू में तो वे नॉर्मल तरीके से आकर मिलते-जुलते दिखते हैं पर कुछ ही वक्त में उनकी हरकतें बदतरीन हो जाती हैं।
Register For Event
विज्ञापन
विदेशी महिलाओं से बदतमीजी - फोटो : x @Ilyas_SK_31
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा हमारा फेमस बीच पैराडाइस, जहां लोग हर साल आराम, धूप और समुंदर के मजे लेने आते हैं। पर अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, उसने यहां की अच्छी-खासी इमेज पर काला धब्बा छोड़ा है। वीडियो में कुछ भारतीय युवक गोवा के किसी बीच पर विदेशी महिलाएं दोस्तों के साथ बैठे हुए हैं, उन्हें बिना इजाजत परेशान करते दिख रहे हैं। बीच की शांति और मस्ती के बीच ये मनचले जबरन सेल्फी और फोटो लेने की जद्दोजहद करते नजर आते हैं और लोगों का गुस्सा उबल पड़ा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखता है कि विदेशी महिलाएं आराम से बीच का लुत्फ उठा रही थीं। तभी कुछ भारतीय युवक आते हैं। शुरू में तो वे नॉर्मल तरीके से आकर मिलते-जुलते दिखते हैं पर कुछ ही वक्त में उनकी हरकतें बदतरीन हो जाती हैं। कुछ युवक महिलाओं के पास जाकर जबरदस्ती सेल्फी कराने की कोशिश करते हैं। कई बार तो हाथ कंधों पर रखकर पोज करवाने की कोशिश की जाती है। महिलाएं कई बार मना करती रहती हैं पर युवक नहीं रुकते।



गोवा में विदेशी महिलाओं से बदतमीजी
यह पूरा सीन पास खड़े एक और भारतीय शख्स ने रिकॉर्ड करना शुरू किया। जैसे ही युवकों को एहसास हुआ कि उनकी हरकतें कैमरे में कैद हो रही हैं, उनका रुख बदल गया। वीडियो में वही मनचले सीधे कैमरे वाले शख्स पर भड़कते दिखते हैं। गालियां देते हैं और धमकी देते हैं, “वीडियो डिलीट कर, नहीं तो” वीडियो बनाने वाले ने बाद में ये भी साफ किया कि उस पर पिटाई की धमकी दी गई।
विज्ञापन


विदेशी महिलाओं के साथ हुई बदतमीजी पर लोग नाराज
वीडियो को @Ilyas_SK_31 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। यह क्लिप न सिर्फ वायरल हुई बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेज़ी से आ रही हैं। रिएक्शंस में गुस्सा साफ झलकता है। कोई लिख रहा है कि “तुरंत कार्रवाई कर, लट्ठ बजा के पकड़ा जाए,” तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसे लोगों को इतना छोड़ने से बड़ा अपराध होने की नौबत आ सकती है। एक यूजर ने तो लिखा कि “इन लोगों को उठाकर जेल में डाल देना चाहिए।”

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कुल मिलाकर ये वीडियो दो बातें दिखाता है। एक तो यह कि किसी खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट की तस्वीर एक पल में ही बिगड़ सकती है और दूसरी यह कि कुछ लोगों की बदतमीजियों की वजह से पूरा देश की छवि पर सवाल उठते हैं। लोग गुस्से में हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और आरामदायक अनुभव मिल सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें