फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: प्रैंक के नाम पर की हद पार, दोस्तों को खिला दी स्नो स्प्रे वाली आइसक्रीम, वीडियो देख भड़के लोग

Wed, 08 Apr 2026 10:45 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक लड़का अपने दोस्तों को असली आइसक्रीम की जगह कोन में  स्नो स्प्रे भरकर खिला देता है। यह प्रैंक देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और इसे सेहत के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
शख्स ने दोस्तों को खिला दी स्नो स्प्रे वाली आइसक्रीम - फोटो : @the7_jharkhandi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Friends Prank Snow Spray Ice Cream Viral Video: किसी अनजान व्यक्ति या दोस्त के साथ हंसी-मजाक या शरारत करने को प्रैंक कहा जाता है। इसमें उसके रिएक्शन को रिकॉर्ड किया जाता है। ये वीडियो मनोरंजन के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन यह मजाक तब खतरनाक हो जाता है जब बात सेहत और जान पर आ जाए। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे ही प्रैंक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का अपने दोस्तों को असली आइसक्रीम की जगह कोन में स्नो स्प्रे भरकर खिला देता है। यह प्रैंक देखने के बाद इंटरनेट पर लोग भड़क गए हैं और इसे सेहत के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं। 

विज्ञापन

Viral Video: आधी रात को कैब न मिलने पर रैपिडो ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानियत अभी जिंदा है

 

वीडियो में एक लड़के के हाथ में स्नो स्प्रे की बोतल है। वह बड़े ही मजे से खाली आइसक्रीम कोन के अंदर इस केमिकल वाले स्नो स्प्रे को भरता है और अपने दोस्तों को खाने के लिए दे देता है। दोस्त भी इसे असली 'वैनिला आइसक्रीम कोन समझकर पकड़ लेते हैं। लेकिन जैसे ही वह इस आइसक्रीम को चखते हैं उन्हें गड़बड़ी का एहसास होता है और वह उसे तुरंत थूक देते हैं।

 

बता दें कि स्नो स्प्रे एक एरोसोल उत्पाद है जो स्प्रे करने पर कृत्रिम बर्फ या झाग के रूप में निकलता है। इसका उपयोग अक्सर होली, क्रिसमस या पार्टियों में सजावट और मनोरंजन के लिए किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता हैं, इससे त्वचा में जलन, सांस लेने में तकलीफ, और एलर्जी भी हो सकती है। ऐसा जानलेवा मजाक या प्रैंक भूलकर भी घर पर या दोस्तों के साथ नहीं करना चाहिए। व्यूज की भूख से ज्यादा अहम आपकी जिंदगी है।

विज्ञापन


Viral Video: गुलाबी गुब्बारों से सजी कार, अनोखे अंदाज में दिखी बेटी के जन्म की खुशी, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Viral Video: गंगा नदी में फंसा कुत्ता, तभी नाव वाले ने दिखाई ऐसी इंसानियत, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल


दोस्तों के साथ आइसक्रीम प्रैंक करते इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, आइसक्रीन नहीं, स्नो स्प्रे आसक्रीम। वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 20 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और 92.1 मिलियन यानी 9 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

कुछ लोगों को भले ही दोस्तों की यह बेवकूफी फनी लग रही होगी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- खराब प्रैंक। दूसरे यूजर ने लिखा- दोस्तों के साथ ऐसा गंदा मजाक कौन करता है। तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि सिर्फ एक रील बनाने के चक्कर में ये लोग अपने ही दोस्तों को जहर खिला रहे हैं। यह मजाक नहीं, बल्कि सेहत के साथ खिलवाड़ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें