Zara Hatke: दुनिया में सापों की गिनती सबसे जहरीले और खतरनाक जानवरों में होती है। सांप को देखते ही लोगों के रोंगते खड़े हो जाते हैं। कई ऐसे सांप पाए जाते हैं, जिनके काटने पर इंसान की पलभर में ही मौत हो सकती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपर्ट के मुताबिक, दुनिया में हर वर्ष लगभग 54 लाख लोगों को सांप काटते हैं। पूरी दुनिया में सांप काटने से हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत होती है। आज हम अपनी खबर में दुनिया का पांच सबसे जहरीले सापों के बारे में बताते हैं।
ब्लैक माम्बा
अफ्रीका में पाए जाने वाले ब्लैक माम्बा (डेंड्रोस्पिस पॉलीलेपिस) वहां का सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। इसका दो बूंद जहर से ही किसी व्यक्ति की मौत हो सकती है। मुंह के अंदर गहरे काले रंग की वजह से इसे ब्लैक माम्बा कहा जाता है। यह औसतन 8 फीट लंब होता है और 19 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकता है।