फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नश की लत में छत पर गांजा की खेती करने लगा इंजीनियर, नौकरी जाने से नहीं थे पैसे, जानें पूरा मामला

Wed, 22 Apr 2026 07:46 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हैदराबाद में एक शख्स को ऐसी नशे की लत लगी कि उसने अपनी छत पर ही गांजा की खेती करने लगा। अब आबकारी विभाग ने उसे गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 
Register For Event
विज्ञापन
नश की लत में छत पर गांजा की खेती करने लगा इंजीनियर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: नशे की लत लोगों के जीवन को बर्बाद कर देती है। नशे का आदि व्यक्ति पैसा नहीं होने पर अपना घर तक बेच सकता है। एक शख्स को ऐसी नशे की लत लगी कि उसने अपने छत पर ही गांजे की खेती शुरू कर दी। यह पूरा मामला हैदराबाद का है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि शख्स पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। लेकिन नशे की लत के कारण उसकी नौकरी चली गई। नौकरी जान के बाद उसने व्यापार के लिए घर की छत पर गमले में गांजा उगाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


शख्स हैदराबाद के नचाराम का रहने वाला है, जिसका नाम सीएच शशिधर है। इसने अपनी छत पर गांजा के 17 पौधे उगाए थे। एक अंदाजा के मुताबिक, इन पौधों से कई किलो गांजा मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आबकारी विभाग ने एक विशेष जानकारी मिलने पर शशिधर के घर पर छापा मारा और गांजा पाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गांजों के पौधों में फूल आने लगे थे। पोधौं की ऊंचाई करीब तीन मीटर तक थी। शशिधर को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों का कहना है कि उसे गांजे की लत लगी हुई थी। इसकी वजह से उसकी नौकरी चली गई। कमाई का जरिया नहीं होने पर उसने कथित तौर पर गांजा के बीज खरीदे और इस्तेमाल के लिए गांजा उगाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन





Pakistan: पाकिस्तान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, आखिर क्या होने वाला है? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Viral: रशियन सर्कस में करतब दिखा रहा टाइगर अचानक दर्शकों पर कूद गया, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अब मामले की जांच जारी है। आबकारी विभाग का यह पता लगा रहा है कि उसका कोई स्पलाई या डिस्ट्रिब्यूशन का नेटवर्क तो नहीं है। छत पर गांजा उगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि अगर पौधे पर फूल नहीं आते, तो कोई केस नहीं बनता!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें