फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: खटमल मारने के चक्कर में हॉस्टल के लड़कों ने लगा दी खाट में आग, फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएंगे आप

Thu, 05 Nov 2026 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हॉस्टल में खटमलों से परेशान लड़कों ने रूम फ्रेशनर छिड़ककर लकड़ी के पलंग में आग लगा दी। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं और लड़कों के हाथ भी झुलस गए।
Register For Event
विज्ञापन
हॉस्टल में खटमल भगाने का खतरनाक तरीका - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉस्टल की जिंदगी में रहने वाले लड़के पढ़ाई के साथ-साथ रोजमर्रा की परेशानियों से निपटने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ लगाते रहते हैं। कभी खाने का इंतजाम तो कभी कमरे की समस्याओं का हल, इन सबके बीच उनके अजीबोगरीब तरीके अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। हालांकि, कई बार सस्ता और आसान दिखने वाला जुगाड़ बड़ी मुसीबत भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों हॉस्टल के कुछ लड़कों का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल, कमरे में खटमलों से परेशान इन लड़कों ने उनसे छुटकारा पाने के लिए पूरी खाट में ही आग लगा दी। लेकिन उनका यह तरीका ऐसा भारी पड़ा कि खटमल मारने के चक्कर में उनके अपने हाथ भी झुलस गए।

विज्ञापन


खटमल निकालने के लिए खड़ी कर दी पूरी खाट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के हॉस्टल के कमरे में मौजूद लकड़ी के पलंग को सीधा खड़ा कर देते हैं। बताया जा रहा है कि वे पलंग में छिपे खटमलों से काफी परेशान थे और किसी भी तरह उनसे छुटकारा पाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक अजीब तरकीब निकाली। लड़कों ने पलंग के कोनों और दूसरी जगहों पर रूम फ्रेशनर का खूब छिड़काव किया। इसके बाद उन्होंने आग लगा दी।

एक झटके में भड़क उठीं आग की लपटें
जैसे ही पलंग के पास आग लगाई गई, अचानक तेज लपटें उठने लगीं। दरअसल, कई रूम फ्रेशनर में ज्वलनशील पदार्थ होते हैं और एरोसोल स्प्रे आग के संपर्क में आने पर तेजी से आग पकड़ सकते हैं। ऐसे में लड़कों का यह प्रयोग कुछ ही पलों में खतरनाक हो गया। पलंग पर आग फैलने लगी और उसे पकड़े खड़े लड़कों के हाथ भी इसकी चपेट में आ गए। कमरे में धुआं और आग की लपटें देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


खटमल मारने का जुगाड़ बना मुसीबत
लड़कों का यह तरीका न सिर्फ उनके लिए खतरनाक साबित हुआ, बल्कि इससे पूरे हॉस्टल में आग फैलने का खतरा भी पैदा हो सकता था। गनीमत रही कि आग ने बड़ा रूप नहीं लिया। हालांकि, इस घटना ने दिखा दिया कि छोटी-सी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अपनाया गया गलत तरीका कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। खटमलों से छुटकारा पाने के लिए आग का इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक है। इसके बजाय कीट नियंत्रण के सुरक्षित तरीकों का सहारा लेना चाहिए।

वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'ऐसे काम करने से पहले प्रोटेक्शन ग्लव्स पहन लें।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'खटमल मारने चले थे, खुद की लंका लगा बैठे।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'बड़े खतरनाक लोग हैं भाई।' फिलहाल, लड़कों का यह अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें