फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jugaad Video: देसी जुगाड़ से बनाया अनोखा पंखा, बिना बिजली और मोटर के चलेगा, वीडियो देखकर घूमा जनता का दिमाग

Tue, 31 Mar 2026 06:17 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि बिना बिजली और मोटर के एक पंखा चल रहा है। इसे देखकर लोग हैरान हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
देसी जुगाड़ से बनाया अनोखा पंखा, बिना बिजली और मोटर के चलेगा - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन देसी जुगाड़ के कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इनमें कुछ ऐसे होते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स ने बिना बिजली और मोटर के पंखा चलाया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। गर्मी और बार-बार बिजली जाने से परेशान लोगों को यह वीडियो किसी चमत्कार की तरह लग रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लस के आकार का एक लड़की का स्टैंड बनाया गया है। सबसे ऊपरी भाग पर प्लास्टिक के एक पंखे को लंबे स्क्रू से फिट कर दिया गया है। लकड़ी के पिछले भाग पर लगे स्क्रू को रबरबैंड से फ्रेम पर लगी तीन कीलों से जोड़ दिया गया है। इसके बाद शख्स हाथ से पखें को एक बार धक्का देता है। इसके बाद बाद पंखा रफ्तार पकड़ लेता है और लगातार घूमता रहता है। 

क्यों सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस? 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो समूह में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह गजब का जुगाड़ है, जबकि कुछ लोगों ने इसे फर्जी बताया है। वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि अब तक भाई तू कहां था? न्यूटन के लॉ को ही फेल कर दिया।
विज्ञापन




Nostradamus: अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध खतरनाक मोड़ पर! क्या सच हो रही 2026 की नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी? 

Viral Video: गोवा गया शख्स कर रहा था पैरासेलिंग, तभी हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह  

Viral Video: बेटी ने मां को दिखाया दुनिया का सबसे ऊंचा टावर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

एक शख्स ने जुगाड़ पर सवाल खड़ा किया है और कहा कि पीछे जरूर कूलर चल रहा होगा जिसकी हवा से ये घूम रहा है। लोगों को बेवकूफ मत बनाओ। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि इस तरह के वीडियो कैमरे के पीछे छिपे टेबर फैन या ब्लोअर की मदद से बनाए जाते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें