फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर प्लीज रिटर्न मत करना...', डिलीवरी बॉय की इस गुहार ने छू लिया लोगों का दिल, नोट पढ़कर हुए भावुक

Wed, 28 Oct 2026 09:44 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: डांडिया और गरबा के कपड़े लौटाने के दावों के बीच एक डिलीवरी बॉय का भावुक नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राहक से सामान वापस न करने की अपील करने वाले इस संदेश पर यूजर्स सहानुभूति जता रहे हैं और जिम्मेदारी से ऑनलाइन खरीदारी करने की बात कह रहे हैं।
 
Register For Event
विज्ञापन
ग्राहक के नाम डिलीवरी बॉय का नोट वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@naughtyworld
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी आसान हो गया है। त्योहार हो या कोई खास मौका, लोग घर बैठे कपड़े और दूसरी चीजें मंगा लेते हैं। लेकिन कुछ लोग सामान इस्तेमाल करने के बाद उसे वापस भी कर देते हैं। डांडिया और गरबा के दौरान भी कपड़े मंगवाकर पहनने और फिर लौटाने को लेकर ऐसा ही एक मामला चर्चा में आया था। अब सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय का नोट वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्राहक से सामान वापस न करने की गुहार लगा रहा है। उसके इस संदेश को पढ़कर कई यूजर्स भावुक हो रहे हैं। लोग डिलीवरी पार्टनर की परेशानी को समझने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


कस्टमर के लिए डिलीवरी बॉय ने लिखा ऐसा नोट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में एक डिलीवरी पार्टनर का लिखा नोट दिखाई दे रहा है। इसमें उसने ग्राहक से सामान वापस न करने की अपील की है। नोट में लिखा है, सर प्लीज सामान वापस मत कीजिए। मैं पहले से ही नुकसान में चल रहा हूं। कृपया सामान वापस न करें। डिलीवरी बॉय के इस संदेश को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सामान पहुंचाने वाले इन कर्मचारियों की मेहनत और परेशानी को भी समझना चाहिए। हालांकि, इस नोट के पीछे की पूरी घटना और डिलीवरी पार्टनर को हुए नुकसान की वजह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।




डांडिया की ड्रेस लौटाने का वीडियो भी हुआ था वायरल
इससे पहले सोशल मीडिया पर लौटाए गए पार्सल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कई पैकेट दिखाई दे रहे थे। कुछ पार्सल बाइक पर रखे थे, तो कुछ जमीन पर पड़े नजर आ रहे थे। वीडियो के साथ दिए गए संदेश में दावा किया गया था कि कुछ लोगों ने डांडिया और गरबा के लिए कपड़े मंगवाए, उन्हें पहनकर तस्वीरें खिंचवाईं और कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस कर दिया। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। लोगों ने कहा कि सामान मंगवाने और लौटाने के पीछे की वजह का असर उसे पहुंचाने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे सभी पार्सल के लौटाए जाने की वजह की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


 'गरीब को और परेशान मत करो', यूजर्स ने कही ये बात
इस पोस्ट को इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि डिलीवरी पार्टनर का नुकसान मत कीजिए, वे पहले ही कम पैसों में काम करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह पोस्ट पढ़कर उनकी आंखें भीग गईं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, गरीब को और परेशान मत करो भाई।
इस पोस्ट के बहाने एक बार फिर ऑनलाइन खरीदारी और सामान लौटाने के तरीके पर चर्चा शुरू हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें