फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान दरोगा हत्याकांड का खुलासा, नर्तकी के चक्कर में हुई वारदात, सात आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 06:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले में दरौंदा थाना में तैनात दरोगा अनिरुद्ध कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 29 अक्टूबर की रात गला रेतकर की गई हत्या के पीछे नर्तकी से जुड़ा विवाद निकला। दरोगा और नर्तकी की बातचीत देखकर नर्तकी का पति इमरान अंसारी भड़क गया और साथी राहुल कुमार समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
Register For Event
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में दरौंदा थाना में तैनात दरोगा अनिरुद्ध कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो महिलाओं समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या एक नर्तकी से जुड़े विवाद के चलते हुई थी। घटना 29 अक्टूबर की रात की है, जब दरोगा अनिरुद्ध कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया था। जांच में पता चला कि दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव नवकाटोला में पिंटू कुमार के मकान में कुछ नर्तकियां रहती थीं। इन्हीं में से एक नर्तकी से दरोगा अनिरुद्ध की बातचीत और मोबाइल चैट को देखकर नर्तकी का पति इमरान अंसारी भड़क गया था।
विज्ञापन


दीपावली के दिन इस बात को लेकर दरोगा, इमरान और उसके साथी राहुल कुमार के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद इमरान, राहुल और उनके अन्य सहयोगियों ने मिलकर षड्यंत्र रचते हुए दरोगा को कार्यक्रम दिखाने के बहाने बुलाया और सिरसांव के अरहर के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर दरौंदा थाना में कांड संख्या 517/25 दर्ज की गई है। इसमें बीएनएस की धारा 103(1), 238, 61(2), 3(5) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(1) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट
  • इमरान अंसारी, पिता मकसूद अली अंसारी, नेपालगंज, जिला बाके (नेपाल)
  • राहुल कुमार यादव, पिता पशुपति यादव, पिपरा, थाना दरौंदा, जिला सीवान
  •  रंजन कुमार श्रीवास्तव, पिता मुन्ना लाल दास, इनौली, थाना महाराजगंज, जिला सीवान
  • संदीप सिंह, पिता वशिष्ठ नारायण सिंह, पसनौली सागर, थाना महाराजगंज, जिला सीवान
  • समीर इद्रीशी, पिता महमूद इद्रीशी, नेपालगंज, जिला बाके (नेपाल)
पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, सोने की चैन, अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट भी बरामद किया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें