फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सारण शिक्षक सीट पर अफाक अहमद का नामांकन, पीके ने मांगे वोट; बोले- जीत मिली तो दिलाएंगे सातवां वेतनमान

Sun, 04 Oct 2026 12:36 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधान पार्षद और जन सुराज समर्थित प्रत्याशी अफाक अहमद ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। इसके बाद हेमनगर के एचएस सिटी गार्डन में हुई सभा में प्रशांत किशोर ने उनके पक्ष में वोट की अपील की।
Register For Event
विज्ञापन
जनसूराज समर्थित प्रत्याशी आफाक अहमद नामांकन के बाद सभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। निवर्तमान विधान पार्षद और जन सुराज समर्थित प्रत्याशी अफाक अहमद ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद हेमनगर स्थित एचएस सिटी गार्डन में सभा आयोजित की गई, जिसमें जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों और मतदाताओं से अफाक अहमद के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सभा में प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से जुड़ी मांगों और बिहार की राजनीतिक व्यवस्था को लेकर कई मुद्दे उठाए। उन्होंने दावा किया कि अगर शिक्षक और स्नातक मतदाता जन सुराज के प्रत्याशी को जीत दिलाते हैं तो लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज और उनकी होगी।

पिछली बार बिना राजनीतिक दल के अफाक को जिताने का किया दावा

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछली बार उनके पास कोई राजनीतिक दल या संगठन नहीं था। इसके बावजूद उनके आग्रह पर लोगों ने अफाक अहमद को जीत दिलाई थी। इस बार जन सुराज के पास संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत है। उन्होंने शिक्षकों और मतदाताओं से इस बार भी अफाक अहमद के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं का समर्थन मिलने पर जन सुराज उनके हितों के लिए काम करेगा। इसी क्रम में उन्होंने सातवां वेतनमान दिलाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।

जाति-धर्म की राजनीति को लेकर NDA, भाजपा और राजद पर निशाना

प्रशांत किशोर ने बिहार की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और राजनीतिक डर के आधार पर लगातार मतदान करने का नतीजा बिहार की बदहाल स्थिति के रूप में सामने आया है। उन्होंने NDA, भाजपा और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर लोग इन्हीं दलों को लगातार वोट देते रहे तो प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन की स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने शिक्षकों से राजनीतिक बदलाव के लिए जन सुराज के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बाढ़ को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल

प्रशांत किशोर ने बिहार में आई बाढ़ का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अपेक्षित संवेदना दिखाई नहीं गई। उन्होंने बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे चुनाव में राजनीतिक बदलाव के लिए जन सुराज समर्थित प्रत्याशी अफाक अहमद के पक्ष में मतदान करें।

सम्राट चौधरी और आनंद पुष्कर पर भी साधा निशाना

सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और NDA समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आनंद पुष्कर को हराना जरूरी है। उन्होंने इसे जन सुराज की राजनीतिक लड़ाई बताते हुए शिक्षकों से अफाक अहमद को विजयी बनाने की अपील की।

चार जिलों के पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद

नामांकन और सभा के दौरान जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना, प्रत्याशी अफाक अहमद और जिलाध्यक्ष आनंद मोहन सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण से भी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभा में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें