छपरा शहर के बीचों-बीच शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जो पुलिस लाइन से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई। गोली चलने की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।