फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: चित्रगुप्त पूजा पर सम्राट चौधरी ने की आराधना, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की मांगी दुआ

Wed, 11 Nov 2026 07:37 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी समेत कई स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य के विकास, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
Register For Event
विज्ञापन
चित्रगुप्त पूजा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की और राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति, गर्दनीबाग की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए और लोगों को प्रसाद वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने कंकड़बाग के अशोकनगर स्थित प्रेम त्रिलोकी सामुदायिक भवन तथा अनीसाबाद के साकेत विहार में भी भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चित्रगुप्त पूजा समितियों की ओर से मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें