बिहार में रोहतास जिले अकोढीगोला थाना के बुधुआ गांव में बुधवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने आज यहां बताया कि बुधुआ गांव की एक लड़की जब बुधवार को शौच करने के लिये जा रही थी तभी कुछ युवको ने उसे जबरन पकड लिया और लडकी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।