फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Teacher: गलत पहचान पर हत्या करने वाले दो मुख्य साजिशकर्ता का समर्पण; यूपी निवासी शिक्षिका की जान ली थी

Fri, 19 Dec 2025 08:37 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

अररिया के नरपतगंज में बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड में दो फरार मुख्य साजिशकर्ता राजा और छोटू उर्फ नैय्यर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस की लगातार दबिश और सुदृढ़ जांच के दबाव में दोनों ने सरेंडर किया।
Register For Event
विज्ञापन
बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड में टीम को मिली सफलता।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज में 3 दिसंबर को हुई बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा (25) की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस जघन्य हत्याकांड के दो फरार मुख्य साजिशकर्ता आरोपी राजा और छोटू उर्फ नैय्यर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस की लगातार छापेमारी और दबिश के दबाव में दोनों आरोपियों ने सरेंडर किया।

बताया जा रहा है कि 3 दिसंबर की सुबह करीब 9:20 बजे नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत कन्हैली मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका शिवानी वर्मा, जो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ की निवासी थीं, स्कूल जाने के दौरान कन्हैली शिव मंदिर के पास दो बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल शिवानी को सदर अस्पताल, अररिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विशेष जांच दल गठित किया गया था

विज्ञापन

इस मामले में नरपतगंज थाना में कांड संख्या 437/25 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शूटर मोहम्मद मारूफ और मोहम्मद सोहैल को गिरफ्तार किया। मारूफ की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त यामाहा एफजेड बाइक और एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया।

मुख्य साजिशकर्ता हुसनन भी गिरफ्तार
जांच के क्रम में मुख्य साजिशकर्ता हुसनन उर्फ हुस्न आरा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हुस्न आरा को अपने पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह में उन्होंने अपने बहन के पुत्र राजा और छोटू उर्फ नैय्यर के साथ मिलकर तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। हालांकि, यह हत्या गलत पहचान का शिकार हो गई, क्योंकि असली टारगेट उस दिन छुट्टी पर थी। शिवानी की स्कूटी और रूट समान होने के कारण शूटरों ने गलती से उन्हें ही निशाना बना लिया।

मुख्य शूटरों और साजिशकर्ता हुस्न आरा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस राजा और छोटू की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। अंततः पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के दबाव में दोनों आरोपियों ने 18 दिसंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खुशखबरी: दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा की उड़ान शुरू करने की तैयारी, नए साल में यात्रियों को मिलेगी सौगात
विज्ञापन


हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत
अररिया एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसे पुलिस की सुदृढ़ जांच और सतत दबिश का परिणाम बताया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और जल्द ही इस हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। गौरतलब है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी, लेकिन अब सभी मुख्य आरोपी या तो गिरफ्तार हो चुके हैं या न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें