दरभंगा की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को पीजी डिपार्टमेंट के ज्योग्रफी टीचर पीएन रॉय का तबादना आरके कॉलेज मधुबनी कर दिया। उनके सुपरविज़न में पीएचडी करने वाली एक महिला रिसर्च स्कॉलर ने उन पर बदसुलूकी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक महिला रिसर्च स्कॉलर ने इससे पहले LMNU के वीसी साकेत कुशवाहा के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई थी जिसनें उन्होंने बताया था कि किस तरह टीचर उनके साथ अभद्रता करते हैं।
महिला की रिसर्च के लिए एक नया सुपरवाइज़र नियुक्त किया गया है और उनकी शिकायत को LMNU पुलिस स्टेशन भेज दिया गया जिसके आधार पर पीएन रॉय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।