फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद: प्रशांत किशोर सभापति के फैसले को कैसे देंगे चुनौती, कोर्ट जाने की बात क्यों कही?

Mon, 23 Nov 2026 02:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधान परिषद में आज शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। पहली बार जनसुराज के किसी नेता ने MLC की शपथ ली। प्रशांत किशोर भी इस समारोह में पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने क्या कहा? आइए जानते हैं...
Register For Event
विज्ञापन
प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन सुराज सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को पटना में नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ. एसपी राय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने और उनकी सदस्यता रद्द करने की याचिका खारिज किए जाने के मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। वहीं, नीतीश सेतु को लेकर राजद के विरोध पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

 

सभी नवनिर्वाचित MLC को दी शुभकामनाएं

प्रशांत किशोर ने कहा कि शपथ लेने वाले सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को वह शुभकामनाएं देते हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में सभी सदस्य बिहार की बेहतरी के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही अपने मतदाताओं और संबंधित क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें।

 

निर्दलीय MLC की सदस्यता का मामला कोर्ट ले जाने के संकेत

निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने और उनकी सदस्यता रद्द करने की याचिका खारिज होने के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। सभापति ने इस संबंध में पक्ष और विपक्ष को सुनने के बाद जो निर्णय दिया है, उसे कानून के प्रावधानों के आधार पर देखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी कानूनी विकल्प उपलब्ध होंगे, उनका इस्तेमाल किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जन सुराज की ओर से अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। 

 

नीतीश सेतु पर राजद के विरोध को बताया राजनीतिक

नीतीश सेतु को लेकर राजद की ओर से जताई जा रही आपत्ति पर भी प्रशांत किशोर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर विरोध केवल विरोध करने के लिए नहीं होना चाहिए। प्रशांत किशोर ने इस पुल की परिकल्पना का श्रेय नीतीश कुमार को देते हुए कहा कि यह उनकी सोच और पहल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब इस पुल की योजना बनाई जा रही थी, उस समय न भाजपा नीतीश कुमार के साथ थी और न ही राजद। ऐसे में अब इस परियोजना को लेकर विरोध करना महज राजनीतिक बयानबाजी है। प्रशांत किशोर के मुताबिक, विकास से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय उनके महत्व को समझना चाहिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें