फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: जदयू की सूची बाकी, एनडीए का तीसरा प्रत्याशी तय; उपेंद्र कुशवाहा लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव

Tue, 03 Mar 2026 04:34 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Upendra Kushwaha: अब जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा प्रत्याशियों का नाम किसी भी समय सामने आ सकता है। एनडीए के बाकी तीन प्रत्याशियों का नाम सामने आ चुका है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा पार्टी ने शिवेश कुमार को उतारा। तीसरे उम्मीदवार एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा बनाए गए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई नाम चल रहे थे, लेकिन 'अमर उजाला' लगातार कह रहा था कि उपेंद्र कुशवाहा को बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ ढाल बनकर खड़े होने का फायदा मिलेगा। उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों जीतन राम मांझी और चिराग पासवान से भी अच्छे संबंध रखे थे। अब परिणाम राज्यसभा टिकट के रूप में सामने आ चुका है। इस सीट पर उपेंद्र कुशवाहा को विपक्ष से भी मदद लेनी होगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री रह चुके हैं। मंत्री रहते हुए ही उन्होंने इस्तीफा देकर खुद को एनडीए से अलग किया था। लंबा समय वनवास में गुजरा, लेकिन एक बार फिर अब राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो रही है।

विज्ञापन


एनडीए के अंदर उपेंद्र कुशवाहा के नाम को लेकर सहमति बन गई
बिहार से राज्यसभा की चार सीटों पर एनडीए की जीत तय है। उनमें से दो सीटें भारतीय जनता पार्टी ने रखी है और दो जनता दल यूनाइटेड को दिया गया है। जिस सीट पर मैनेज करना जरूरी है, वह सीट एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा के खाते में आई है। एनडीए के अंदर उनके नाम को लेकर सहमति बन गई, जिससे राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने पांच मार्च को उनके नामांकन की जानकारी मीडिया से साझा की। अब उपेंद्र कुशवाहा को जीत सुनिश्चित करने के लिए खुद और एनडीए के बाकी सहयोगी दलों की मदद लेते हुए विपक्ष के भी कुछ विधायकों को मैनेज करना होगा।
Nitin Nabin: राज्यसभा जा रहे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में 5 खास बातें जानिए; कहां से शुरू हुआ था सफर?
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मार्च को कुशवाहा अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा चुनाव के लिए आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। वह आगामी पांच मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा मैदान में उतरेंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श और आपसी संवाद के बाद निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 मार्च को कुशवाहा बिहार विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं की उपस्थिति रहेगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें