जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विधायकों और एमएलसी पर नहीं है भरोसा
इस संबंध में जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मैं तो लगातार यह कहता रहा हूं कि कांग्रेस और राजद के विधायक जदयू के संपर्क में हैं। इसलिए तेजस्वी यादव को इस बात का डर होने लगा कि कहीं ऐसा न हो कि नीरज कुमार की बातें सच हो जाएं। उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह है कि तेजस्वी यादव अपने विधायकों और एमएलसी को होटल में बंद कर रहे हैं? दरअसल इसकी मुख्य वजह यह है कि तेजस्वी यादव का प्रभाव उनके विधायकों पर अब नहीं रहा। नीरज कुमार ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को अपने विधायकों और एमएलसी पर भरोसा नहीं है, इसी वजह से बैठक के नाम पर उनको होटल में रखा गया है। राजद के सभी विधायक और एमएलसी अभी पटना के होटल पनाश कौटिल्य में मौजूद हैं और किसी को भी फिलहाल बाहर जाने की इजाजत नहीं है।