फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, पुल के पास मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Sat, 10 Oct 2026 01:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

बिहार के नौबतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम नेमा पुल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिहटा निवासी करीब 38 वर्षीय बिटू कुमार के रूप में हुई है। उसके सीने में गोली मारी गई थी।
Register For Event
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नौबतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव नेमा पुल के समीप पड़ा मिला। मृतक की पहचान बिहटा निवासी बिटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के पास से एक ऑटो भी बरामद किया गया है।

नेमा पुल के पास मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने शुक्रवार देर शाम नेमा पुल के समीप एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे नौबतपुर थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह शव को नौबतपुर थाने ले आए। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया गया। मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। उसके सीने में गोली मारी गई थी। पुलिस को घटनास्थल के पास एक ऑटो भी मिला है, जिसके नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई।

सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या की आशंका

फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि आशंका है कि बिटू कुमार ऑटो चालक था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, अपराधी उसे धोखे से किसी सुनसान जगह पर ले गए और वहां गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें