फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिसकर्मी को स्कूटी पर बिठा भाग रहे शराब माफिया की सड़क दुर्घटना में मौत, अप्रैल में होने वाली थी शादी

Tue, 17 Feb 2026 06:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर शराब माफिया स्कूटी पर पुलिसवाले को बैठाकार  थाने जा रहा था। इसी दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा और उसकी स्कूटी खंभे से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। 
Register For Event
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के आयर कोठा थाना क्षेत्र से मंगलवार की दोपहर हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल पुलिस गिरफ्त में  से भाग रहे एक कथित शराब माफिया की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सदर अस्पताल सासाराम में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान दरिहट थाना क्षेत्र के दरिहट गांव निवासी राजदेव पाल के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


शराब मामले में छापेमारी करने गई थी पुलिस 
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जिले के आयरकोठा थाने की पुलिस ने मंगलवार को स्कूटी सवार एक कथित शराब माफिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को शराब माफिया के स्कूटी पर बिठा दिया और उसे थाने चलने के लिए कहा, लेकिन इसी क्रम में शराब माफिया स्कूटी लेकर पुलिसकर्मी सहित भागने लगा और कुछ दूर जाते-जाते स्कूटी अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से जा टकराई। इस घटना में कथित शराब माफिया की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गया।

शादी की खुशियां मातम में तब्दील
मृतक के परिजनों के अनुसार रोहित कुमार उर्फ गोलू की आगामी 27 अप्रैल को तिलक एवं 30 अप्रैल को शादी होने वाली थी। शादी शिवसागर में तय हुई थी, जिसको लेकर दोनों घरों में तैयारीयां भी चल रही थी। घटना के बाद दोनों घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम 
वहीं घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है तथा घायल पुलिसकर्मी को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चूंकि इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन रोहतास पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

ये भी पढ़ें: गरीबों के अधिकार पर ‘सुविधा शुल्क’ की मुहर, मझौलिया में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत का खेल
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मी ने क्या बताया?
 इस घटना की घायल पुलिसकर्मी आफताब आलम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आयरकोठा थाने की पुलिस ने एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया था, जिसे स्कूटी के साथ थाने ले जाया जा रहा था। लेकिन तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर एक पोल से जा टकराई। इसके बाद उन्होंने आगे की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें