फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की चादर; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Fri, 12 Dec 2025 09:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: मौसम विभाग ने लोगों से बदलती ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि सुबह-शाम कोहरा रहने के कारण सावधानी से वाहन चलाएं। गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें। 
Register For Event
विज्ञापन
बिहार का मौसम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अब दिन में भी कनकनी महसूस होने लगी है। धूप तो हर दिन निकलती है लेकिन ठंड कम नहीं हो रही है। लोगों को सुबह भी ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पछुआ हवा की गति बढ़ने से कनकनी महसूस हो रही है। अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कहा कि लोग हर हाल में सावधानी बरतें। आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले सात दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, कुछ इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के छाने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


किशनगंज में सबसे अधिक ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में किशनगंज सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। इसके अलावा कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ गई है। पटना में दृश्यता 300 मीटर रही, जो राज्य में सबसे कम रही। वहीं, पूरे बिहार में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

जानिए किस जिले कितनी ठंड पड़ी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए जिलों के तापमान के अनुसार, औरंगाबाद का 8.6  डिग्री सेल्सियस, अरवल  का 10.9 डिग्री सेल्सियस, डेहरी का 10 डिग्री सेल्सियस, बक्सर का 10.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली का 10.4 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 12.6 डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी का 13.4 डिग्री सेल्सियस, सुपौल का 13.1 डिग्री सेल्सियस, फॉरबिसगंज का 13.2 डिग्री सेल्सियस, पटना 13 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 11.2 डिग्री सेल्सियस, मुंगेर 11.7 डिग्री सेल्सियस और कथिहार 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बेतिया (वाल्मीकिनगर) में 11 डिग्री सेल्सियस, मधुबनी में 11.8 डिग्री सेल्सियस, सहरसा 9.4 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा 9.6 डिग्री सेल्सियस, बेगूसराय 13.7डिग्री सेल्सियस, और नालंदा 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में तापमान में गिरावट दिखी, खासकर उत्तर बिहार में ठंड का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें