फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : कोचिंग के चौथे फ्लोर से गिरकर छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 12 Feb 2026 11:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : कोचिंग के चौथे फ्लोर से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। अब पुलिस मामले कीजांच कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक छात्रा का शव एक कोचिंग के पास से मिली है। मृतका की पहचान फुलवारीशरीफ निवासी पिंकी कुमारी (17) के रूप में की गई है। घटना एम्स गोलंबर के पास हरी नगर कॉलोनी की है। वह 12वीं की छात्रा थी। 

विज्ञापन

‎यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अपराध के आंकड़ों ने विधान परिषद् में सुशासन की पोल; सरकार ने बताया- क्यों बढ़े आंकड़े?

घटना के संबंध में लड़की के भाई प्रियांशु का कहना है कि पिंकी सुबह 8 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। एक घंटे के बाद लगभग 9 बजे सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कोचिंग और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला। इस दौरान सीसीटीवी में छात्रा जल्दबाजी और तेजी से सीढ़ियों पर उपर की ओर भागती हुई दिखी। उसी सीसीटीवी में छात्रा के तुरंत पीछे 2 लड़के भी देखे गए, लेकिन देर बाद छात्रा बिल्डिंग से नीचे गिरती दिखाई पड़ी। परिजनों का आरोप है कि उन दोनों लड़कों ने ही उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सदन में नहीं आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- उनकी रुचि खत्म हो गई है

घटना के संबंध में लड़की के भाई प्रियांशु का कहना है कि किसी ने मुझे कॉल किया था कि तुम्हारी बहन एम्स में एडमिट है। इस बात की सूचना मिलते ही हमलोग एम्स पहुंचे तो पता चला की उसकी मौत हो चुकी है। वहीं घटना के संबंध में पूछे जाने पर कोचिंग संचालक का कहना था कि पिंकी ऊपर से गिर गई थी।  प्रियांशु का कहना था कि पिंकी के शरीर पर चोट के निशान थे। हाथ-पैर टूटे हुए थे। प्रियांशु ने यह भी पूछा था कि उसकी कोचिंग दूसरी तरफ है, तो वह उधर कैसे गिरी, लेकिन उनके इस सवाल का जवाब कोचिंग संचालक नहीं दे सके। प्रियांशु ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन की हत्या हुई है। अब यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि पुलिस मामले की तहकीकात करे।

                     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें