फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'अपने अफसर को पहले रॉड से मारा, फिर चढ़ा दी गाड़ी'- EO हत्याकांड में ड्राइवर का कबूलनामा

Thu, 06 Aug 2026 10:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

EO Murder Case: बिहार में एक हत्याकांड की खूब चर्चा है। साजिश का आरोप एक सत्तारूढ़ विधायक पर भी लग रहा है। लेकिन, हत्यारोपी ड्राइवर ने जो बताया है, वह उसके गुस्से की इंतहा है। अपने अफसर को रॉड से मारने के बाद गाड़ी से कुचलने का कबूलनामा।
Register For Event
विज्ञापन
ईओ विमल कुमार हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के डिहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड में गठित एसआईटी ने अब तक की जांच रिपोर्ट जारी करते हुए कई अहम खुलासे किए हैं। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण के आधार पर हिरासत में लिए गए चालक मिथलेश कुमार ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। उसके अनुसार छुट्टी नहीं मिलने और मृतक के व्यवहार से वह लंबे समय से तनाव में था। घटना वाले दिन डिहरी से पटना आने के दौरान पेशाब करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में उसने बारुण-दाउदनगर नहर रोड पर गाड़ी रोक दी और डिक्की से टायर खोलने वाली लोहे की रॉड निकालकर EO के सिर पर लगातार वार किए।

 

पूछताछ में चालक ने बताया कि जब विमल कुमार बेहोश हो गए तो उसने उन पर गाड़ी भी चढ़ा दी और बाद में उन्हें वाहन में बैठाकर सड़क किनारे गड्ढे में छोड़ दिया। वारदात में इस्तेमाल की गई रॉड को उसने नहर में फेंक दिया था। एसआईटी ने चालक की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली है।

विज्ञापन

 

चालक के कबूलनामा काफी हद तक सच

एसआईटी के अनुसार, मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया गया है। चालक के स्वीकारोक्ति बयान, गाड़ी से कुचलने के दावे और बरामद रॉड के आधार पर पोस्टमार्टम एवं चोटों की प्रकृति में काफी हद तक समानता पाई गई है। हालांकि पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका से भी इनकार नहीं कर रही है।
 

नप कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी

एसआईटी की ओर से बताया गया कि जांच एजेंसी ने घटना स्थल का टावर डंप प्राप्त कर उसका विश्लेषण शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सभी संभावित संदिग्धों के CDR और IPDR की भी जांच की जा रही है। डिहरी ऑन सोन से घटनास्थल तक के सभी CCTV फुटेज सुरक्षित कर उनका परीक्षण किया जा रहा है। वहीं नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। एसआईटी का कहना है कि जांच सभी संभावित बिंदुओं पर जारी है और नए तथ्य सामने आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें