फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : अकेले चुनाव लड़ने का मेरा फैसला बिल्कुल सही था, चिराग का यह बयान अब चर्चा में

Fri, 21 Nov 2025 10:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Bihar Election : नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। एनडीए के सभी सहयोगी दल इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। अब चिराग पासवान ने 2020 के चुनाव की बात को याद करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया हैं।
Register For Event
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री  चिराग ने 2020 के चुनाव की चर्चा आज की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2020 में अकेले चुनाव लड़ने का मेरा फैसला बिल्कुल सही था। उन्होंने कहा कि उसी फैसले ने आज उनकी पार्टी को मजबूती दी है। यह बात उन्होंने 2025 बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गुरूवार को वह जब मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने के बाद एक प्रेसवार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: क्या CM बनेंगे चिराग पासवान? सवालों पर मां ने कहा- 'आने वाले समय में... मेरा आशीर्वाद साथ'

लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि 2020 में हमारी पार्टी ने एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरने का बड़ा जोखिम लिया था। उस चुनाव में पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी, जबकि पार्टी 130 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ी थी। उन्होंने कहा कि वही अनुभव पार्टी के लिए सीख बनी और आगे का रास्ता तैयार किया। इस बार चिराग पासवान फिर से एनडीए के साथ आए, और नतीजे सामने हैं। आज उन्हीं अनुभवों का नतीजा है कि पार्टी को 19 सीटों पर जीत मिली है। चिराग ने कहा कि बिहार की जनता ने उनके फैसले और उनकी मेहनत पर भरोसा दिखाया है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Minister List : बिहार सरकार में पहली बार भाजपा के पास गृह विभाग, देखें 26 मंत्रियों की पक्की सूची
विज्ञापन


 चिराग पासवान ने अपने नव नियुक्त मंत्री संजय पासवान का जिक्र करते हुए कहा कि संजय पासवान जिला के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की भूमिका का निर्वहन करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए दलित सेना के भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, इसलिए दलित सेना के पुनर्गठन में उनके अनुभव का लाभ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस को राजधानी पटना मे पूरे हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त प्रेस वार्ता में पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पार्टी के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अशरफ अंसारी, मंत्री संजय पासवान, संजय सिंह, युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे और मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद थे। 


                                           

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें